दोस्तों बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां पर कई लोगों ने अपनी किस्मत को आजमाया है और आज वह बहुत ही बड़े मुकाम पर है। आज बॉलीवुड में कई ऐसे बड़े स्टार्स हैं जो अपने बलबूते पर अपनी मेहनत पर बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में अपना सिक्का जमा चुके हैं। इन एक्टर्स में कुछ नाम है शाहरुख खान, राजकुमार राव, अक्षय कुमार, नवाज़ुद्दीन सिद्धकी, पंकज त्रिपाठी आदि
इन एक्टर्स का नाम आज बॉलीवुड इंडस्ट्रीज के सबसे बड़े स्टार्स में लिया जाता है।
परंतु दोस्तों क्या आपको पता है कि कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जो अपने करियर के ऊंचाइयों को छू रहे थे परंतु उनका नाम जबसे अंडरवर्ल्ड कनेक्शन में आया तब से उनका करियर समाप्त हो गया है तो दोस्तों आज हम आपको ऐसे पांच एक्ट्रेस का नाम बताने जा रहे हैं जो कि अपने बॉलीवुड के करियर की ऊंचाइयों पर थे परंतु जब से इनका नाम अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ा तब से उनका करियर समाप्त हो गया
मोनिका बेदी:- बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का रिलेशन एक समय में काफी चर्चा में रहा था।
दोस्तों अबू सलेम को डॉन दाऊद इब्राहिम का राइट हैंड भी कहा जाता है। मोनिका बेदी ने बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में अपना डेब्यू 1990 के मध्य में किया था उन्होंने अपना डेब्यू प्यार इश्क और मोहब्बत से किया था जिसके बाद उन्हें गोविंदा की फिल्म जोड़ी नंबर वन में भी देखा गया। दोस्तों मोनिका बेदी ने बिग बॉस 2 के सीजन में भी पार्टिसिपेट किया था। परंतु जब से उनका नाम अबू सलेम के साथ जोड़ा गया उनका फिल्मी करियर समाप्त हो गया। 18 सितंबर 2002 को फर्जी पासपोर्ट के मामले में मोनिका बेदी को गिरफ्तार किया गया था।
ममता कुलकर्णी:- दोस्तों एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को कौन नहीं जानता एक समय ममता कुलकर्णी बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस में शुमार थी।
उन्होंने बॉलीवुड फिल्म आशिक आवारा, वक्त हमारा है, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, आंदोलन, बाजी आदि जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इस दौरान ममता कुलकर्णी का नाम छोटा राजन से लेकर कई अन्य गैंगस्टर के साथ भी जुड़ा। उन्होंने ड्रग्स माफिया विकी गोस्वामी से शादी की जिसके बाद से ही उनका बॉलीवुड से नाता टूट गया।
ममता कुलकर्णी को साल 2016 में केन्या के एक एयरपोर्ट पर पति विकी गोस्वामी के साथ ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
जैस्मिन:- दोस्तों जैसमीन ने अपना बॉलीवुड में डेब्यू 1979 मैं सरकारी मेहमान नाम की फिल्म से किया था।
एक समय ऐसा भी थाजब फिल्म अभिनेत्री जैस्मिन की खूबसूरती की चर्चा खूब होती थी ऐसा कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन उन पर फिदा हो गया था और रोजाना उनके पास अंडरवर्ल्ड डॉन के फोन आने लगे जिससे परेशान होकर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ देश को भी छोड़ दिया। जैसमीन ने भारतीय हॉरर फिल्म विराना में भी काम किया है।
सोना हाजी मस्तान:- बॉलीवुड एक्ट्रेस सोना ने अंडरवर्ल्ड के डॉन हाजी मस्तान से शादी की थी। हाजी मस्तान ने सोना को बॉलीवुड एक्ट्रेस बनाने के लिए उन पर बहुत पैसे भी खर्च किए परंतु उनकी फिल्म में नहीं चल पाई जिसके कारण उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया।
हाजी मस्तान और सोना की लव स्टोरी पर फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई बन चुकी है।
मंदाकिनी :- 1980 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा हुआ था। परंतु अभिनेत्री मंदाकिनी ने हमेशा से ही इस रिश्ते की बात को खारिज किया है। मंदाकिनी को 1994 और 1995 में दुबई में भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान दाऊद इब्राहिम के साथ भी देखा गया था। दाऊद के साथ नाम जुड़ने के बाद से ही मंदाकिनी बॉलीवुड की फिल्मों से गायब हो गई।